कांग्रेस के 99 सांसदों को अयोग्य घोषित करने के लिए दाखिल की जनहित याचिका*
हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को जनहित याचिका दाखिल कर कांग्रेस के 99 सांसदों को अयोग्य घोषित करने, पार्टी का पंजीकरण रद्द करने व चुनाव चिह्न जब्त करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया कि कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव में जारी गारंटी कार्ड में गरीब, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों को चुनाव बाद 8500 रुपये प्रतिमाह देने का झूठा वादा कर किया गया था।






