एक देश एक चुनाव का मुद्दा उठा केंद्र ने कहा- यह समय की जरूरत*
राज्यसभा में कानून व न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि एक देश एक चुनाव समय की मांग है। इसे लेकर राष्ट्रपति के पास रिपोर्ट पहुंच गई है। इसे लागू करने को लेकर सभी तकनीकी पहलुओं पर गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। मेघवाल ने बताया कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करने से बार-बार के चुनाव से मुक्ति मिलेगी। धन व समय के साथ सुरक्षा कर्मियों को बार- बार इधर से उधर लगाने पर लगने वाली शक्ति की भी बचत होगी। केरल से आईयूएमएल सांसद हारिस बीरन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 191 दिन में समिति की 65 बैठक हुई, जिसमें 47 राजनीतिक दलों ने अपनी बात रखी। इसमें 32 पार्टियों ने एक देश एक चुनाव के पक्ष में अपने विचार रखे, जबकि, 15 राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया।






