आईजा का शपथ विधि समारोह की भव्यता पैमाना बनकर अंकित हो यह लक्ष्य इंदौर स्थापित करेगा

आईजा का शपथ विधि समारोह की भव्यता पैमाना बनकर अंकित हो यह लक्ष्य इंदौर स्थापित करेगा
इंदौर । आल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश इकाई का शपथ विधि समारोह 25 अगस्त को इंदौर में होगा । समारोह मे सभी जिला इकाइयों के पदाधिकारियो की शपथ होगी और आईजा का सालाना कार्यक्रम कैलेंडर जारी होगा । देश के जैन समाज के भामाशाहो की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी।
आईजा की जिला इंदौर इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना महासचिव दीपक दुग्गड़ के साथ जिला अध्यक्ष अक्षय जैन ने इंदौर जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ आयोजन का स्वरूप स्थल आगन्तुक सदस्यों की मेजबानी गर्मजोशी उल्लासमय भाव से करने का निर्णय किया । 10 अगस्त तक सभी जिला इकाई अध्यक्ष की ओर से अपने साथ आने वाले पदाधिकारियों के नाम नम्बर की पंजीयन करवाना तय किया है ।
प्रदेश महासचिव दीपक दुग्गड़ 8225010001ओर जिला इंदौर अध्यक्ष अक्षय जैन 9425060200 को सूचित करना होगा । इस बैठक से पूर्व इंदौर में विभिन्न स्थानों का मौका मुआयना किया और कार्यक्रम एयरपोर्ट के समीप मैरिज गार्डन स्थान पर आयोजन करना तय किया । आवास ओर भोजन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी स्वयं प्रदेश अध्यक्ष डॉ .प्रदीप बाफना देखेगे। डेलीगेटस – अतिथि स्वागत सत्कार दीपक दुग्गड़ इंदौर जिला अध्यक्ष अक्षय जैन ओर उनकी टीम इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। देश के ख्यातनाम जैन विभूतियों का सम्मान और जैन धर्म के वरिष्ठ बौद्धिक लेखकों, कलामकारो , जैन अखबार मालिकों को इस आयोजन से सीधे जोड़ा जाए इसकी भी तैयारी का एजेंडा तैयार किया । शपथ विधि के सम्पूर्ण आयोजन की तस्वीर देश के नक्शे पर अंकित हो इसके अनेक पहलुओं पर आईजा इंदौर इकाई काम जिम्मेदारी निर्वहन करेगा । आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना , महासचिव दीपक दुग्गड़ अश्विन चोपड़ा आशीष जैन इंदौर जिला अध्यक्ष अक्षय जैन महासचिव शैलेंद्र श्रीमाल राजेश जैन ददू , शैलेंद्र जैन ,अनिल भण्डारी राकेश भण्डारी उपस्थित थे ।

2144 views