वायनाड में हादसे वाली जगह पर पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका के साथ लिया हालात का जायजा

वायनाड में हादसे वाली जगह पर पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका के साथ लिया हालात का जायजा*
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 173 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 219 घायल हैं। यह आंकड़ा अभी और भी अधिक बढ़ सकता है। वहीं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है।लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड पहुंचे। वे यहां स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जहां भारी भूस्खलन के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है।

1675 views