जाे बातों से नहीं मानते, हम उन्हें दूसरे तरीके से समझा रहे’, कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर CM योगी की दो टूक*
विधानसभा में विपक्ष ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने का प्रयास किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम अपने ही अंदाज में दिया। कहा कि बहुत से लोग जो बातों से नहीं मानते हैं, उन्हें दूसरे तरीके से भी समझा रहे हैं। इससे पूर्व संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के सवालों पर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के आंकड़े साझा किए। कहा, कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से जागता है। यहां (सदन में) कह दिया था कि मिट्टी में मिला देंगे, तो मिट्टी में मिला दिया। जो भी अपराध करेगा, उसको उसी के अनुुपात में सजा मिलेगी।






