शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई; सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार

शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई; सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार*
सोमवार की सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर सेंसेक्स 318.88 अंकों की मजबूती के साथ 81,670.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 74.56 अंक मजबूत होकर 24,909.40 पर पहुंच गया।घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरियाली दिखी। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचे। इस दौरान सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक मजबूत हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी पहली बार 24900 के पार पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर सेंसेक्स 318.88 अंकों की मजबूती के साथ 81,670.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 74.56 (0.30%) अंक मजबूत होकर 24,909.40 पर पहुंच गया।

2010 views