*एम के जैन को “ज्योतिष शिरोमणी, भृगुऋषि सम्मान”*
गर्भ में पल रहे शिशु को यदि उसी समय गर्भ संस्कार दे दिया जाए तो वह शिशु जन्म लेने के बाद देश, समाज और परिवार के लिए बहुत ही प्रतिभावान, सुसंस्कारित एवं शुभ होता है, श्री महायोग शनि अनुसंधान सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित अखिलभारतीय ज्योतिष – वास्तु महासम्मेलन मे श्री जैन प्राच्यविद्या अनुसंधान संगठन की उपाध्यक्ष डॉ मनीषा चेलावत जैन ने अपने उद्गार व्यक्त किये, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एम के जैन को ज्योतिष शिरोमणी – भृगुऋषि सम्मान अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया
इस अवसर पर डॉ राजकुमार अग्रवाल, प्रीति पाडलिया जैन, रामजी पांचाल, पं. दिनेश शर्मा, पं.जितेन्द्रनाथ, पं. संजय शर्मा, शिव मेहता , रामशंकर तिवारी एवं रचना शास्त्री आदि ने अपने शोध प्रस्तुत किये, दिलीप राजपाल, आनन्द कासलीवाल, विनोद शास्त्री, नारायण वैष्णव, प्रकाश गौड़ आदि उपस्थित थे
प्रारंभ मे सुश्री योगेश्वरी देवी ने शिव ताण्डव प्रस्तुत कर मंगलाचरण किया
कार्यक्रम का संचालन हरिओम जोशी ने किया एवं आभार अध्यक्ष राधेश्याम पांचाल ने माना






