*अमेरिका में 49 साल में सबसे कम हुई बेरोज़गारी दर*
अमेरिका में तेजी से बढ़ती नौकरियों के चलते बेरोज़गारी दर गिरकर 49 साल के निचले स्तर पर आ गई है. अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में बेरोजगारी दर 3.8 फीसदी से गिरकर 3.6 फीसदी पर आ गई है. यह दिसंबर 1969 के बाद सबसे कम है. अप्रैल महीने में अमेरिका में 2.63 लाख नई नौकरियां के मौके बने है. लेकिन अर्थशास्त्रियों का मानाना है कि, पिछले डेढ़ साल में अधिकतर लोगों के लेबरफोर्स को छोड़ने की वजह से बेरोजगारी दर में गिरावट दिख रही है.
(1) *कहां बने सबसे ज्यादा नौकरियों के मौके*- आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने अमेरिका में सबसे अधिक नौकरियां प्रोफेशनल एंड बिजनस सर्विसेज सेक्टर में लोगों को मिली. इस सेक्टर में 76 हजार लोगों को नौकरियां मिली है.
(2) कंस्ट्रक्शन सेक्टर में आधे से भी कम 33 हजार और हेल्थकेयर में 27 हजार लोगों को नौकरियां मिली. सोशल असिस्टेंस में 26 हजार और फाइनेंसियल एक्टिविटीज में 12 हजार रोजगार के मौके बने.
(3) अमेरिका में कामकाजी जनसंख्या में बढ़ोतरी के अनुपात में हर महीने करीब 1 लाख नौकरियों के निर्माण की जरूरत है लेकिन पिछले महीने अप्रैल में इसके ढाई गुने से अधिक रोजगार के मौके बने.
(4) लेबर विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से मार्च की तिमाही में औसत कमाई सालाना 3.2 फीसदी की दर से बढ़ी है.
(5) अर्थशास्त्रियों का मानना है कि लेबर विभाग के आंकड़ों से अर्थव्यवस्था की सेहत बेहतर होने का अनुमान लगाया जा सकता है लेकिन यह इतना भी बेहतर नहीं है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बदलाव कर सके.
1443 views





