भारतीय सड़कों के लिए विशेष रूप से एआई मॉडल विकसित किया: गूगल*

भारतीय सड़कों के लिए विशेष रूप से एआई मॉडल विकसित किया: गूगल*
गूगल मैप अब सड़कों की चौड़ाई और सड़क संकरी होने पर अलर्ट के जरिये वैकल्पिक रास्ता भी बताएगा। गूगल मैप पर आने वाले नए फीचर फ्लाईओवर कॉलआउट में यह सुविधा मिलेगी। यह फीचर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यह भी बताएगा कि फ्लाईओवर से सफर करें या सर्विस रोड का रास्ता चुनें। गूगल ने ब्लॉगपोस्ट में लिखा, हम नवाचार की अपनी यात्रा जारी रखने और भारत में गूगल मैप का भविष्य बनाने के लिए उत्साहित हैं। हमने भारतीय सड़कों के लिए विशेष रूप से एआई मॉडल विकसित किया है।

1876 views