तब मोदी 105 साल का होगा, आज गाली क्यों खाए; अग्निपथ स्कीम पर PM ने विपक्ष को खूब सुनाया

तब मोदी 105 साल का होगा, आज गाली क्यों खाए; अग्निपथ स्कीम पर PM ने विपक्ष को खूब सुनाया*
करगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निपथ योजना पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोगों’ गों ने इस योजना को लेकर देश के लोगों में भ्रम फैलाया। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर ‘हजारों करोड़ के घोटाले कर’ देश की सेना को कमजोर करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का लक्ष्य देश के सेनाओं को युवा बनाना है।पीएम मोदी ने कहा, ‘सेना द्वारा किए गए जरूरी सुधारों का एक उदाहरण अग्निपथ स्कीम भी है। दशकों तक, संसद से लेकर अनेक कमिटीज तक में सेनाओं को युवा बनाने पर चर्चाएं होती रही हैं। भारत के सैनिकों की औसत आयु ग्लोबल से ज्यादा होना, ये चिंता बढ़ाता रहा है। इसलिए ये विषय बरसों तक अनेक कमेटियों में भी उठा, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़ी इस चुनौती के समाधान की पहले इच्छाशक्ति नहीं दिखाई गई। अग्निपथ योजना के जरिए देश ने इस चिंता को एड्रेस किया है।’

1608 views