अखिलेश यादव बोले- मानसून के बाद सर्दियों का भी ऑफर आएगा; यूपी सरकार पर कसा तंज

अखिलेश यादव बोले- मानसून के बाद सर्दियों का भी ऑफर आएगा; यूपी सरकार पर कसा तंज*
संसद का मानसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस सत्र के दौरान विपक्ष भी ‘नीट’ पेपर लीक और रेल सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। अपने ‘मानसून ऑफर- 100 को लाइए और सरकार बनाइए’ के ट्वीट पर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘बरसात का समय है और इसके बाद सर्दियों का ऑफर भी आएगा। अपनी कुर्सी बचाने के लिए उन्होंने दुकानों के बाहर बोर्ड लगाने को कहा और सच्चाई ये है कि इसमें दिल्ली और लखनऊ की सरकारें मिली हुई हैं।’ लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीट मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि देश के कई सेंटर्स पर कई हजार बच्चे प्रवेश परीक्षा में पास हो गए हैं, लेकिन क्या सरकार ने ये जानने की कोशिश की कि उन सेंटर्स पर इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है? इसके जवाब में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व की सरकारों में हुए पेपरलीक का मुद्दा उठाकर बचाव करने की कोशिश की और कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों में जितने पेपरलीक हुए उन सब की सूची उनके पास है।

1809 views