सागर ज्यूस सेंटर पर छापा…
पशु-पक्षियाें को कराया मुक्त
इंदौर। लम्बे अर्से से ज्यूस की दुकान चलाने वाले राजू सागर छापे के लपेटे में आ गए है। कारण ज्यूस की दुकान को ज्यादा चलाने के चक्कर में देशी विदेश की प्रजाति के पशु पक्षियों का पालना। राजू ने गोराकुंड की सागर ज्यूस सेंटर पर कई प्रकार के विदेशी पक्षी जैसे तोते, चिडियां,कबुतर,बत्तक के साथ जानवरों में छिपकली, बंदर रख रखे थे। आने वाले ग्राहक भी इसे आकर्षित होते थे। क ई लोग इन जानवरों के हाथ सेल्फी भी लिया करते थे। इन जानवरों को मुक्त कराने के लिए शिकायत कई बार पशु प्रेमीयों द्रारा की गई । इसी के मद्देनजर दिल्ली से आई टीम ने आज गाैराकुंड चाैराहे स्थित सागर ज्यूस पर कार्रवाई की। टीम ने यहां पिंजरे में बंद करके रखे गए पक्षियाें काे जब्त कर लिया। टीम ने उन्हें चिड़ियाघर भेज दिया। इस मामले में राजू सागर से भी गंहरी पूछताछ की गई।यह कार्रवाई पशु-पक्षी सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है। सुत्रों की माने तो इस मामले में राजू सागर पर कानूनी कार्रवाई हाे सकती है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई टीम सुबह गाैराकुंड स्थित ज्यूस सेंटर पर पहुंची और उसने जांच कर कार्रवाई शुरू की। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियाें में हड़कंप मच गया। सागर की शिकायत मेनका गांधी को भी की गई थी। लेकिन राजू सागर ने काेई कदम नहीं उठाया । भीड़ भरे क्षेत्र की दुकान में बड़ी संख्या में पशु-पक्षी को पिंजराें में ठूंस कर रखा हुआ था। पशु उत्पीड़न एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।






