60 किलो चने की उधारी न चुकाने पर शख़्स को 45 डिग्री की गर्मी में पेड़ से बांधकर रखा भूखा*

*60 किलो चने की उधारी न चुकाने पर शख़्स को 45 डिग्री की गर्मी में पेड़ से बांधकर रखा भूखा*
देवास। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां केवल 60 किलो चने के लिए एक युवक को आरोपियों ने जंजीरों में बांध दिया. पूरा मामला कुछ इस तरह है कि 50 साल के मदनलाल गोंड ने 2 साल पहले बुआई के वक्त गांव में रहने वाले हरिप्रसाद को 60 किलो चना दिया था. इन दो सालों में हरिप्रसाद ने ना तो चने लौटाए ना ही उसकी कीमत अदा की. सोमवार को मदन का बेटा सतीश, हरिप्रसाद को अपने घर बुलाकर ले आया. पैसे नहीं लौटाने पर नाराज बाप बेटे ने अपने घर के बाहर ही एक पेड़ से हरि के हाथ-पैर जंजीर और रस्सी से बांध दिए. गांव वालों ने हरि की ये हालत देखकर मदन को समझाने की कोशिश की, लेकिन मदन और सतीश ने हरि को नहीं छोड़ा।

1190 views