राहुल बोले- संसद में चर्चा नहीं करने दी गई, ये दुर्भाग्यपूर्ण; बिरला बोले- यहां कोई बटन नहीं होता*

राहुल बोले- संसद में चर्चा नहीं करने दी गई, ये दुर्भाग्यपूर्ण; बिरला बोले- यहां कोई बटन नहीं होता*
विपक्षी गठबंधन- INDIA की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, विपक्षी दल के नेता NEET परीक्षा और मौजूदा पेपर लीक मुद्दे पर सरकार के साथ रचनात्मक बहस करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीट मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट मामले में चर्चा की मांग की। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नीट का मुद्दा उठाने पर राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया गया। हालांकि, मामला शांत न होता देख लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के पर राहुल गाांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है जो देश में लाखों परिवारों को परेशान कर रहा है। राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें आज संसद में नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति नहीं दी गई। यह एक गंभीर चिंता का विषय है जो पूरे भारत में लाखों परिवारों को परेशान कर रहा है।” राहुल ने कहा, “हम प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर बहस करने और छात्रों को वह सम्मान देने का आग्रह करते हैं जिसके वे हकदार हैं।

2010 views