मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा राममंदिर का निर्माण* राममंदिर के प्रथम तल का निर्माण जुलाई तक पूरा हो

मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा राममंदिर का निर्माण*
राममंदिर के प्रथम तल का निर्माण जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद राम दरबार की स्थापना की जाएगी। मार्च 2025 तक परकोटे समेत संपूर्ण राममंदिर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रथम तल पर स्थापित होने वाली राम दरबार की मूर्तियां संगमरमर की होंगी। इसके लिए राजस्थान के चार मूर्तिकारों से बात हुई है। टेंडर भी निकाला जा चुका है। इसी माह के अंत तक टेंडर खुल जाएगा। इसके बाद मूर्तिकार का चयन होगा। राममंदिर में चंदन टीका लगाने व चरणामृत पर लगी रोक संबंधित खबर वायरल होने के बाद ट्रस्ट ने इसका खंडन किया। रविवार को मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि चंदन टीका और चरणामृत नहीं देने की बात भ्रामक है।

2010 views