पहले रावण की ससुराल थी अब है राम का घर…सांसद अरुण गोविल ने जीत के बाद कार्यकर्ताओं का आभार जताया*
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि पहले मेरठ रावण की ससुराल थी अब यह राम का घर है। अब यहां पर रामराज स्थापित हो ऐसी मंशा के साथ वह काम करेंगे। यह कहना है सांसद अरुण गोविल का। वह रविवार को होटल दोआब विलास में आयोजित मेरठ दक्षिण विधानसभा कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वह यहां चुनाव लड़ने के लिए आए थे तो अपने आप को कार्यकर्ताओं को सौंप दिया था। सभी की मेहनत रंग लाई और वह जीत गए। वह बोलने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं। कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।






