NEET पेपर लीक मास्टमाइंड के लिए तेजस्वी यादव के सहायक ने बुक कराया था रूम, बिहार डिप्टी सीएम का दावा

NEET पेपर लीक मास्टमाइंड के लिए तेजस्वी यादव के सहायक ने बुक कराया था रूम, बिहार डिप्टी सीएम का दावा*
नीट-यूजी परीक्षा में धांधली के मसले पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में पेपर लीक के आरोप भी लग रहे हैं। कई लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। इस बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम का नाम इससे जोड़कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नीट-यूजी का पेपर लीक करने वाली गैंग के सदस्य पटना के गेस्ट हाउस में रुके थे और इसकी बुकिंग तेजस्वी यादव के निजी सचिव ने कराई थी। यही नहीं बुकिंग कराने के दौरान तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया। इस पर विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है और विस्तार से आरोप लगाए हैं। विजय सिन्हा ने कॉल डिटेल समेत कई दस्तावेज दिखाते हुए कहा,’एक मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार के मोबाइल नंबर से रात को 9 बजकर 7 मिनट पर पथ निर्माण विभाग में कार्यरत प्रदीप कुमार को फोन किया गया। यह फोन सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरे की बुकिंग के मकसद से किया गया था। इस पर प्रदीप कुमार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। फिर 4 मई को सुबह 8 बजे फिर से प्रीतम कुमार ने फिर से फोन किया गया। इस बार प्रदीप कुमार ने पथ निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को वॉट्सऐप पर मेसेज भेजा था।’

1675 views