इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से मिले पीएम मोदी, दोनों नेताओं ने एक दूसरे को किया ‘नमस्ते’*
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को ‘नमस्ते’ भी किया। मालूम हो कि जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी इटली गए हैं।भारत को आउटरीच देश के रूप में जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है।मालूम हो कि इटली के अपुलिया में 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी लगातार वैश्विक नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा सहित कई प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।






