वीडियो को फोटो से सर्च कर सकेंगे

वीडियो को फोटो से सर्च कर सकेंगे*
गूगल अब यूट्यूब में सर्च को बहुत ही आसान बनाने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने एंड्रॉयड ऐप के लिए एक अपडेट जारी किया है। इसके बाद ऐप में गूगल लेंस का बटन भी दिख रहा है। वीडियो सर्च के दौरान यह बटन दिखाई दे रहा है। लेंस के बटन पर क्लिक करके आप किसी फोटो के जरिए भी किसी वीडियो को सर्च कर सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे गूगल लेंस गूगल सर्च के लिए काम करता है।

2546 views