टिकट कैंसिल कराने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, एयर इंडिया ने शुरू की नई सुविधा*

*टिकट कैंसिल कराने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, एयर इंडिया ने शुरू की नई सुविधा*
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने मई दिवस के मौके पर यात्रियों के लिए कई सुविधा शुरू करने जा रही है। अब टिकट बुक करने के 24 घंटे के भीतर उसे रद्द करने या उसमें बदलाव करने पर कोई फीस नहीं देनी होगी। हालांकि यात्री इस सुविधा का लाभ तभी ले पाएंगे जब यात्रा से सात दिन पहले टिकट बुक कराया हो। भारतीय विमानन नियामक (डीजीसीए) ने 27 फरवरी को ‘पैसेंजर चार्टर’ जारी किया था। पैसेंजर चार्टर में यह जानकारी दी हुई थी। जो कि आज एक मई से लागू होने जा रही है।
इस महीने की शुरुआत में हवाई किरायों में बढ़ोतरी पर डीजीसीए ने विमानन कंपनियों से उड़ानों की संख्या बढ़ाने को कहा था। नियामक ने इसको लेकर कंपनियों से तत्काल और मध्यम अवधि की योजनाएं (नई उड़ान) लाने का अनुरोध किया था। ये उड़ान गर्मी की छुट्टियों के दौरान की नियमित उड़ानों के अतिरिक्त रखने को कहा था।

1392 views