*केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने इंदौर आगमन के बाद की महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निवास जा कर मुलाकात*

इंदौर। केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आगमन पर पहुँची, जहाँ विमानतल पर उनका भव्य स्वागत हुआ ।विमान तल से सीधे केंद्रिय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के सुदामा नगर स्तिथ निज निवास पर पहुँची ।जहां उन्होंने महापौर श्री भार्गव से शिष्टाचार भेंट की एवं विभन्न विषयों पर चर्चा की महापौर द्वारा इंदौर में महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे राज्य और केंद्र की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा कि साथ ही भविष्य में क्या बेहतर किया जा सकता है उस पर भी अनौपचारिक चर्चा की।मंत्री के आगमन पर महापौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया ।केंद्रीय मंत्री के साथ राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार भाजपा ज़िला अध्यक्ष चिंटू वर्मा सहित भाजपा इंदौर एवं धार के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।






