श्री निर्मल जी लुनिया मैत्री सेवा सम्मान से सम्मानित ।
जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार के द्वारा अपनी संस्था के १० वर्ष सफलता पूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में मैत्री सेवा सम्मान श्रृंखला की शुरुवात की गयी । 
समाजसेवी अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की “मैत्री के १० साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में मैत्री परिवार के द्वारा मैत्री सेवा सम्मान अवार्ड श्रृंखला की शुरुवात की गयी जिसके अंतर्गत यह सम्मान मैत्री परिवार के मंच से ऐसी शख्सियतो को प्रदान किया जायेगा जिन्होंने जैन सोशल ग्रुप के लक्ष्य बंधुत्व से प्रेम को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य किया हो या जिन शाशन की सेवा स्वरुप कोई कार्य किया हो। इस अवार्ड की विशेष बात यह है की यह अवार्ड सिर्फ मैत्री परिवार तक सिमित न होकर किसी भी संस्था के सदस्यों को प्रदान किया जा सकेगा।
इसी कड़ी में सर्वप्रथम यह अवार्ड ग्रुप परिवार द्वारा अपने चतुर्थ पद ग्रहण समारोह में जैन सोशल ग्रुप “मैन” के पूर्व अध्यक्ष श्री निर्मल लुनिया को प्रदान किया गया। आपके द्वारा जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैन में पिछले कई वर्षो से लगातार सक्रिय सहभागिता प्रदान करते हुए रतलाम जैन सोशल ग्रुप की प्रगति में महती भूमिका निभाई। आपने अपने अथक प्रयासों से सदैव जे ऐस जी मंच को गौरवान्वित किया।
यह अवार्ड जेऐसजीआईऍफ़ के उपाध्यक्ष हेमंत जैन ,जया संघवी-सदस्य न्यायाधीश उपभोक्ता आयोग , जेऐसजीआईऍफ़ के आई डी मनीष कोठारी , संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ,निवर्तमान अध्यक्ष वैभव मेहता , अध्यक्ष नीलेश कोठारी के द्वारा ससम्मान श्री निर्मल जी लुनिया को प्रदान किया गया । मैत्री परिवार के नीलेश कोठारी , भावेश गादिया ,राहुल नवलखा , गौरव कास्टिया ,अर्पित संघवी ,सचिन मांडोत ,अरुण मूणत , संदीप सकलेचा , विनय वोहरा , राहुल रांका ,रौनक चोपड़ा ,चन्दन सेलोत , पियूष नवलखा , दीपक सेलोत , प्रवीण पटवा , तरुण डांगी , अमित डांगी ,संदीप बोथरा , सौरभ वोहरा , आशीष नवलखा ,मयंक जैन , विशाल काकड़ीवाल , अर्पित चंडालिया आदि के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाये प्रेषित की गयी।
2010 views





