पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाक़ात करने पहुँचे।

*नई दिल्ली 7 जून 2024*
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाक़ात करने पहुँचे।

मुलाक़ात से पहले कमलनाथ ने कहा राजनीति और अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

चुनाव परिणामों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि परिणाम अच्छे हैं और मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिला है। अब यह मोदी सरकार नहीं है NDA सरकार है। पहले सरकार बनने तो दीजिये।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कमज़ोर प्रदर्शन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि यहाँ पैसे और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है।
राहुल गांधी द्वारा शेयर मार्केट में घोटाले पर जाँच के लिए JPC बनाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि राहुलजी ने जो कहा है वह तथ्य है।

2345 views