आप ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में हार के बाद कर दिया बड़ा ऐलान*
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सातों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करनेका ऐलान कर दिया है। गोपाल राय नेकहा कि विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सातों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर गुरुवार को बैठक के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए ही था, विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ने जा रही है।






