संविधान बचाने को लड़ रहा इंडिया गठबंधन :अखिलेश

संविधान बचाने को लड़ रहा इंडिया गठबंधन :अखिलेश*
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान खत्म करने के लिए भाजपा को चार सौ सीट चाहिए। इंडिया गठबंधन संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। जनता ने भी भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए ठान लिया है और ये चार सौ सीटें हारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा ने जान-बूझकर भर्ती के पेपर लीक कराए, जिससे बेरोजगारों को नौकरी न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल करेंगे और गरीब महिलाओं को सलाना एक लाख देंगे। अखिलेश, कुशीनगर के जिला मुख्यालय रविन्द्रनगर धूस स्थित नवीन सब्जी मंडी के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 साल में भाजपा ने जनता के साथ सिर्फ विश्वासघात किया। इनका चार सौ पार का नारा भी सिर्फ संविधान बदलने के लिए है। जबकि जनता संविधान को बचाना चाहती है। जनता के समर्थन से ऐसा दिख रहा है कि भाजपा चार सौ सीटें हारने जा रही है।

2144 views