भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए: प्रियंका

भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए: प्रियंका*
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से किए कई वादे पूरे नहीं किए। नोटबंदी में सभी को लाइन में खड़ा किया। कोई कालाधन वापस नहीं आया। प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश के गगरेट और कुटलैहड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में ओपीएस देने का फैसला लिया, तो भाजपा सरकार ने एनपीएस के पैसे रुकवा दिए। आपदा में राज्य ने अपने संसाधनों से लोगों की मदद की तो आपदा राहत राशि रुकवा दी। सदी की सबसे बड़ी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया।

1809 views