जीतेगा तो लूटेगा… हारेगा तो टूटेगा इंडी गठबंधन: CM योगी*

जीतेगा तो लूटेगा… हारेगा तो टूटेगा इंडी गठबंधन: CM योगी*
4 जून को जब नतीजे आएंगे तो दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा। 400 पर के नारे को सुनकर सपा और कांग्रेस के नेताओं को चक्कर आने लगता है, क्योंकि दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सलेमपुर लोकसभा सीट के मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का गठबंधन है। यह लोग रामद्रोहियों के पैरोकार हैं। सपा और कांग्रेस का गठबंधन कहता है कि जीतेंगे तो लूटेंगे, हारेंगे तो टूटेंगे। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस गठबंधन का बिखराव तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

1943 views