भाजपा सरकार ने किसान, नौजवानों को दिया धोखा: अखिलेश

भाजपा सरकार ने किसान, नौजवानों को दिया धोखा: अखिलेश*
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के इस चुनाव में यूपी की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है। वह झूठ बोलने वाली भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। जनता का इस सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसलिए यूपी की एक भी सीट पर भाजपा को जीत नसीब नहीं होगी। अखिलेश यादव ने ये बातें बस्ती के जीआईसी मैदान, संतकबीरनगर में धनघटा के द्वावा विकास इंटर कॉलेज और सिद्धार्थनगर में बीएसए मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहीं। अखिलेश ने कहा कि यह हमारे और आप के भविष्य का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते है और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान को बचाना चाहती है। 10 साल की केंद्र और सात साल की यूपी की भाजपा सरकार ने किसान, नौजवानों को धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा ने कहा कि था सत्ता में आने के बाद किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। किसी की आय दोगुनी नहीं हुई बल्कि जो आय थी वह भी खत्म कर दिया। युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। परीक्षा होती है तो पर्चा लीक करा दिया जाता है।

2077 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *