छठे चरण के मतदान के लिए आज पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां

छठे चरण के मतदान के लिए आज पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां*
पांचवें चरण के मतदान के बाद छठे चरण का पारा चढ़ने लगा है। आज दिनभर चुनावी सरगर्मियां तेज रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार और उत्तर प्रदेश में चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। हरियाणा के यमुनानगर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा और दिल्ली में तीन रोड शो और एक जनसभा करेंगे। ओडिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चार जनसभाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे बिहार के पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित करेंगे।

2881 views