मोदी को UP में सिर्फ ‘क्योटो’ वाली सीट ही मिल रही है : राहुल*
अखिलेश जहां राहुल के ‘खटाखट’ व ‘ठकाठक’ की नकल करने लगे हैं वहीं, अब राहुल भी अखिलेश के काशी को ‘क्योटो’ बताने वाले जुमले की नकल कर रहे हैं। रविवार को प्रयागराज में इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में आयोजित संयुक्त जनसभा में राहुल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश की सिर्फ एक सीट ‘क्योटो’ ही जीत पा रहे हैं। अखिलेश पहले ही यह जुमला उछालते हुए कहते रहे हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 में से 79 सीटें हार रही है। साथ ही अग्निवीर भर्ती करने वाली अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन किसान, संविधान और जान पर केंद्रित रहा।






