महिलाओं को मिल रही मुफ्त बस सेवा खत्म करना चाहते हैं मोदी: केजरीवाल*
दिल्ली लिकसभा चुनाव 2024 होने में सिर्फ 8 दिन बचे हैं। ऐसे में हर पार्टी पूरा जोर लगा रही है कि कैसे वह जनता तक अपने मुद्दे पहुंचाए। इस बीच हर कोई अपने विपक्षी की सभी चालों पर भी नजर रख रहा है कि कहां गलती हो और उसे मुद्दा बनाया जाए। ऐसा ही कुछ किया है दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पढ़ें उन्होंने क्या किया। इन दिनों भाजपा के हाथ में स्वाति मालीवाल का मुद्दा लग गया है। वहीं आम आदमी पार्टी के हाथ में पीएम मोदी के इंटरव्यू का अंश हाथ लगा है, जिसे खुद केजरीवाल भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक एक्स पोस्ट कर पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में महिलाओं को मिल रही मुफ्त बस सेवा को खत्म करना चाहते हैं। दरअसल नरेंद्र मोदी ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोग जिस शहर में मेट्रो होती है, चुनाव के लिए उसी शहर में फ्री बस सेवा की शुरुआत कर देते हैं। ऐसे में मेट्रो के विकास में बाधा आती है क्योंकि एक बड़ा वर्ग बस में यात्रा करने लगता है, जिससे देश की भी प्रगति रुकती है।






