INDIA की सरकार बनी तो गरीबों को देंगे 10 किलो मुफ्त राशन : खरगे

INDIA की सरकार बनी तो गरीबों को देंगे 10 किलो मुफ्त राशन : खरगे*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन दे रही है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम इसकी मात्रा बढ़ाकर 10 किलो कर देंगे। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जितना कांग्रेस नेताओं को गाली देते हैं, उतना तो भगवान राम का भी नाम नहीं लेते हैं। खरगे ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बुधवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी संविधान बदलने की बात करने वाले आरएसएस से न तो नाता तोड़ते हैं और न ही ऐसे बयान देने वाले अपनी पार्टी के नेताओं को बाहर करते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। खरगे ने सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए जितनी सीटें चाहिए वो हम लेकर आ रहे हैं। भाजपा 200 सीटें पार नहीं कर पाएगी। वह 400 सीटें जीतने का नारा इसलिए दे रही है, जिससे कि आरक्षण को खत्म किया जा सके। साथ ही कहा कि हम खुशकिस्मत हैं कि मोदी ने 600 पार की बात नहीं की। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो हम आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाएंगे, जैसा कि तमिलनाडु में किया है। संविधान बदलने की बात करने वालों पर मोदी चुप क्यों ?

1474 views