सपा के शहजादे आतंकियों का सम्मान करते थे: पीएम*
पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल दौरे पर हैं। तीन जिलों में जनसभा के जरिए मतदाताओं को साधेंगे। पीएम आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा के जरिए पीएम मोदी कई जिलों को साधेंगे। कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता। देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षियों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है। मोदी ने इनका नकाब उतार दिया। पीएम मोदी ने विपक्षियों को ढोंगी भी बताया। कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनकी वोट बैंक नहीं थे। इनमें ज्यादातर ओबीसी और पीछड़े-दलित भाई बहन है। इन पर जुल्म होता रहा। कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही। सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया। बल्कि इन लोगों ने ऐसा झूठ चलाया कि देश में दंगे हो गए। आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा। कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे। लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे। मोदी ने 370 की दीवार गिराई। आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे।






