अयोध्‍या में राष्‍ट्रपत‍ि और पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, VVIP ड्यूटी पर थी फर्जी डॉक्‍टर

अयोध्‍या में राष्‍ट्रपत‍ि और पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, VVIP ड्यूटी पर थी फर्जी डॉक्‍टर*
रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक मई को आगमन हुआ था। इसके बाद पांच मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामलला का दर्शन और रोड शो किया था। इन दोनों अति विशिष्ट जनों की सुरक्षा में बड़ी चूक अब सामने आयी है। उनकी चिकित्सा ड्यूटी फर्जी डिग्री के सहारे नाैकरी हथियाने वाला चिकित्सक करता रहा। इसकी पूरी जिम्मेदारी ज्वाइनिंग कराने वाले अधिकारी की मानी जा रही है, जिन्होंने डिग्रियों का बगैर परीक्षण कराए ही तैनाती दे दी। प्रकरण ने तूल पकड़ा तो संदिग्ध फर्जी चिकित्सक सीएमएस को त्यागपत्र सौंप कर गायब हो गया। सूत्रों की मानें तो विभाग को केजीएमयू की जो डिग्री दी गई वह फर्जी साबित हुई है। अब विभाग के अधिकारी डीजी हेल्थ व अन्य अधिकारियों से मिल कर आगे की कार्रवाई के लिए उनके दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

1541 views