केदारनाथ-बदरीनाथ चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में मई के स्लॉट खत्म

केदारनाथ-बदरीनाथ चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में मई के स्लॉट खत्म*
चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में चारों धाम के रजिस्ट्रेशन जून के प्रथम सप्ताह तक बुक हो चुके हैं। सोमवार को दो बजे तक गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के स्लॉट मई के खत्म हो चुके थे। इसके चलते मई में चारधाम यात्रा जाने वाले यात्रियों को स्लॉट नहीं मिल सके। मई तक ऑफलाइन स्लॉट बुक होने के कारण चारधाम जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। एमपी इंदौर से चारधाम यात्रा करने पहुंचे 12 दल के सदस्य विनोद गोस्वामी ने बताया कि मई तक का चारधाम का रजिस्ट्रेशन फुल हो चुका है। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। यात्रा भी करनी है। दो दिन हरिद्वार में रुके हुए हो गए हैं खर्चा हो रहा। महंगे दरों पर दुकानों में सामान बेचा जा रहा है। कहीं कोई रेट लिस्ट नहीं लगी है। ऐसे हाल में होटलों की बुकिंग भी उनकी बेकार जा रही है। यात्रियों ने बताया कि आगे जाने को लेकर कोई सही जवाब नहीं मिल रहा है।

1876 views