विचारों की स्वच्छता से ही होगा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण: ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी

*विचारों की स्वच्छता से ही होगा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण: ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी*

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मीडिया प्रभाग एवं कालानी नगर सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में “आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज” विषय पर मीडिया परिसंवाद का आयोजन प्रभु अर्पण भवन के सभागृह में किया गया। जिसमें दैनिक समाचार पत्र, टी.वी. चैनल, अन्य प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक, प्रतिनिधि, संवाददाता, न्यूज़ एंकर आदि मीडिया कर्मी बंधु, भगिनी शामिल हुए।
इस परिसंवाद के मुख्य प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अशोक मेहता, स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, वरिष्ठ पत्रकार नीलमेघ चतुर्वेदी, मशहूर न्यूज़पेपर कार्टूनिस्ट डॉ. देवेंद्र शर्मा, ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया विंग की कोर कमेटी की सदस्य ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी, कालानी नगर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी, ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस दौरान ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी ने कहा कि आज हम इंदौर वासी बाह्य स्वच्छता में तो न.1 है लेकिन अब जरूरत है आंतरिक स्वच्छता पर ध्यान देने की, आज हम शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर भी बहुत जागरूक है परन्तु मन से सभी कमजोर होते जा रहे है। ऐसे में हर पत्रकार बंधू स्वयं का आध्यात्मिक सशक्तिकरण करें, तभी वे जो लिखेंगे उसका प्रभाव समाज पर पड़ेगा और तभी वास्तव में हम एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे। अशोक मेहता जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आध्यात्मिक सशक्तिकरण होने से ही संस्कृति, नैतिकता, मानवता की भावनाएं हमारे कर्मों में आ जाती है। ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने कहा कि जब तक विचारों में स्वच्छता नहीं आएगी तब तक स्वच्छ समाज का निर्माण संभव नहीं है और विचार स्वच्छ तब बनेंगे जब मीडिया में सकारात्मक खबरों का प्रचार प्रसार बढ़ेगा।
प्रवीण खारीवाल जी ने मीडिया को मूल्यनिष्ठ बनाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पत्रकार बंधुओं ने भी इस विषय पर संक्षिप्त में अपने अपने विचार रखे। ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने योग कमेंट्री के माध्यम से सभी को राजयोग की गहन अनुभूति कराई।

1608 views