13 मई को काशी में होगा पीएम मोदी का भव्य रोड शो, दिखेगी मिनी भारत की झलक

13 मई को काशी में होगा पीएम मोदी का भव्य रोड शो, दिखेगी मिनी भारत की झलक*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले 13 मई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करेंगे। लंका के बीएचयू गेट पर महामना मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो शुरू होगा, जो काशी विश्वनाथ धाम तक जाएगा। भाजपा इसे भव्य बनाने की तैयारी में जुट गई है। रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं की रिकार्ड भागीदारी की तैयारी की जा रही है। लंका से विश्वनाथ धाम तक मोदी के स्वागत के लिए 30 प्वाइंट बनाए गए हैं। अपना दल (एस) समेत विभिन्न संगठनों, नों सामाजिक संस्थाओं और समुदायों को प्रधानमंत्री के अभिनंदन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे सर्व समाज और सभी धर्मों की भागीदारी होगी। भाजपा के राष्ट्री य महामंत्री सुनील बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियों के संबंध में बुधवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मोदी के रोड-शो को मेगा शो बनाना है। इसमें एक लघु भारत की झलक दिखनी चाहिए। इससे एक नया ट्रेंड सेट होगा। यह अद्भु द्दृश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देगा।

1809 views