रायबरेली में प्रियंका गांधी: बोलीं- पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला… युवाओं को रोजगार की जरूरत*
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से प्रत्याशी अपने भाई राहुल गांधी के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। वो लगातार नुक्कड़ सभाएं कर जनता को संबोधित कर रही हैं।बृहस्पतिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला है। मिल रहा है ये अच्छी बात है। आपको वो सरकार चाहिए जो कि रोजगार दे। जब आपके पास रोजगार होगा तो आप खुद ही आत्मनिर्भर बनेंगे। पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बदलने वाला है। जो राजनीतिक दल आपको सिर्फ राशन देने तक ही सीमित कर दे रहा है उसकी नीति ठीक नहीं है।






