मोदी बोले- मैंने पहले कहा था कि शहजादे तीसरी सीट खोज रहे हैं

*मोदी बोले- मैंने पहले कहा था कि शहजादे तीसरी सीट खोज रहे हैं*
पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, मैंने तो चुनाव से दो-तीन महीने पहले ही संसद में बता दिया था, इनकी सबसे बड़ी नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगी। हुआ भी यही। वह राजस्थान से राज्यसभा में आई हैं। मैंने बता दिया था, शहजादे वायनाड में हारने वाले हैं। हार के डर से जैसे ही वहां मतदान खत्म होगा, तीसरी सीट खोजने लग जाएंगे। जबकि, दूसरी सीट पर उनके समर्थक कह रहे थे कि अमेठी आएंगे। लेकिन इतना डर गए कि भागकर अब रायबरेली में रास्ता खोजा है। ये लोग घूम-घूमकर सबको कहते हैं डरो मत, लेकिन मैं आज इनसे कहना चाहता हूं-अरे डरो मत, भागो मत।

1675 views