इंदौर।गांधी नगर थाने में दलित की मौत को लेकर कहा मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक महिला टीआई इतनी क्रूर हो सकती है यह अफसोस की बात है

*इंदौर।गांधी नगर थाने में दलित की मौत को लेकर कहा मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक महिला टीआई इतनी क्रूर हो सकती है यह अफसोस की बात है।*
प्रदेश के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गांधीनगर थाने में एक दलित के साथ मारपीट किए जाने और उसे मौत के घाट उतार दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि आमतौर पर समाज में माना जाता है कि कोई महिला इतना क्रूर कृत्य नहीं कर सकती है। लेकिन गांधीनगर थाने की महिला की टीआई के सामने एक दलित को इतनी क्रूरता पूर्वक पीटने और मौत के घाट उतार देने का मामला निश्चित ही दुखद है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि गांधीनगर थाने की घटना के वक्त वहां मौजूद टी आई सहित सभी पुलिसकर्मियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। इस बारे में वे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं।

1240 views