पीएम के बयान पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट*
चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की शिकायत पर राजस्थान के बांसवाड़ा में दिए उनके बयान की वीडियो क्लिप, अखबारों की कटिंग, चैनलों पर दिखाई गई खबरों की क्लिपिंग तलब की है। बांसवाड़ा के जिला निर्वाचन अधिकारी से पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आई, तो संपत्ति मुसलमानों में बांट दी जाएगी। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पीएम के इस भाषण पर आपत्ति जताते हुए आयोग से जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया था।






