सीएम योगी ने चुनावी रैली में की अपील- विपक्षियों को पांच साल की छुट्टी दीजिए और बोलिए- जाओ, खूब फातिहा पढ़ो

सीएम योगी ने चुनावी रैली में की अपील- विपक्षियों को पांच साल की छुट्टी दीजिए और बोलिए- जाओ, खूब फातिहा पढ़ो*
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए दो रैली की। पहली रैली फतेहपुर सीकरी के किरावली में सांसद व उम्मीदवार राजकुमार चाहर के लिए की। दूसरी रैली में उन्होंने कमल के फूल पर वोट देकर सदन भेजने की अपील की,अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी ने विश्वास दिलाया कि यूपी में पहले चरण की सभी आठों सीटों पर कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री फतेहपुर सीकरी में सपा-बसपा व कांग्रेस पर काफी बरसे। उन्होंने मतदाताओं से घर-घर जाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।

1675 views