गुना से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अपने नामांकन दौरे की शुरुआत

*गुना से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अपने नामांकन दौरे की शुरुआत

, पहुंचे प्रसिद्ध टेकरी सरकार मंदिर, लिया भगवान हनुमान का आशीर्वाद*
गुना से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सुबह गुना से अपने नामांकन दौरे की शुरुआत की। 9:30 बजे सुबह वह टेकरी सरकार के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।

*आज भरेंगे नामांकन*
इसके बाद सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा के साथ गुना से शिवपुरी जाएंगे तथा म्याना, बदरवास, लुकवासा और कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे। शिवपुरी के झांसी चौक से कलेक्ट्रेट तक उनका एक विशाल रोड शो होगा, जिसके पश्चात वे नामांकन भरने के लिये प्रस्थान करेंगे।

1608 views