जीमेल के मोबाइल यूजर बोलकर मेल लिखेंगे

जीमेल के मोबाइल यूजर बोलकर मेल लिखेंगे*
गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल जेमिनी का सपोर्ट जीमेल से लेकर डॉक्स और शीट के लिए जारी कर दिया है। इस नए अपडेट से फायदा यह होगा कि जीमेल के मोबाइल यूजर बोलकर ई-मेल लिख सकेंगे। जीमेल के साथ गूगल ने एआई वॉयस प्रॉम्ट का सपोर्ट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जेमिनी के सपोर्ट के साथ जीमेल को हेल्प मी राइट फीचर मिला है, जिसकी मदद से आप बोलकर एआई से ई-मेल लिख सकते हैं।

2680 views