भगवा रंग की जीप में सवार होंगे पीएम मोदी, यूपी के इस शहर में करेंगे रोड शो; चुनाव प्रचार को देंगे धार

भगवा रंग की जीप में सवार होंगे पीएम मोदी, यूपी के इस शहर में करेंगे रोड शो; चुनाव प्रचार को देंगे धार*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं। शनिवार को पीएम मोदी प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार दे रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटा रहे हैं। वहीं शाम को गाजियाबाद में भी पीएम मोदी रोड शो करेंगे। इससे पहले 31 मार्च को प्रधानमंत्री की जनसभा मेरठ में हो चुकी है। गाजियाबाद में होने वाला पीएम मोदी रोड शो काफी खास होगा। दरअसल, पीएम मोदी भगवा रंग की खुली जीप (इसुजू की डी-मैक्स) में रोड शो करते नजर आएंगे। सहारनपुर में 19 अप्रैल और गाजियाबाद में 26 अप्रैल को मतदान है।

1541 views