भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम के बेटे अजय नरेश यादव, कहा- PM मोदी व CM योगी की नीतियों से हूं प्रभावित

भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम के बेटे अजय नरेश यादव, कहा- PM मोदी व CM योगी की नीतियों से हूं प्रभावित*
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया में आदर के साथ लिया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर आज भारत प्रभावी भूमिका में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। अब जाति के ठेकेदारों की चलने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ आया हूं। हम सब मिलकर इस बार चार सौ सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे।

1675 views