लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस को झटका, 2 पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस को झटका, 2 पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन*
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को पूर्व विधायक और 2 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़कर लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस नेता चौधरी गजेंद्र सिंह और वासुदेव सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। अनूपशहर से दो बार बसपा के टिकट पर विधायक रहे और वर्तमान में कांग्रेस नेता चौधरी गजेंद्र सिंह ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा शिकारपुर से 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक बने और वर्तमान में कांग्रेस नेता वासुदेव सिंह बाबा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मपाल सिंह और राष्ट्री य लोकसभा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकुम सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

2077 views