अमेठी-रायबरेली कांग्रेस के लिए अहम : राजबब्बर

अमेठी-रायबरेली कांग्रेस के लिए अहम : राजबब्बर*
सिनेमा अभिनेता व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली की सीट अहम है। इसलिए इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला हाईकमान करेगा। राजबब्बर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए यहां आए थे। वह पत्रकारों के सवालों से बचते रहे। अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशी उतारने पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। हालांकि, स्वयं प्रत्याशी के तौर पर उतरने के सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया।

2613 views