केजरीवाल के खिलाफ पैसा लेनदेन के पुख्ता सबूत*
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और कानूनी दलीलें रखी गई। केजरीवाल ने कहा कि ईडी 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की बात कहता है, लेकिन उनके यहां तलाशी में एक पैसा नहीं मिला। वहीं, ईडी ने दावा किया, उसके पास पैसा लेनदेन (मनी ट्रेल) के पुख्ता सबूत हैं।






