इन्फोसिस को 341 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस

इन्फोसिस को 341 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस*
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस को आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 341 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया उसे 31 मार्च, 2024 को आयकर विभाग से आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 341 करोड़ रुपये की कर मांग का नोटिस मिला है। कंपनी इसका 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही और वित्त वर्ष के लिए अपने वित्तीय विवरण पर आदेश के प्रभाव का आकलन करने की प्रक्रिया में है। इसके बाद वह इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करने पर विचार कर रही है।

1608 views